गैंगस्टर विकास दुबे इनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नयी दिल्ली : कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के इनकाउंटर मामले की सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक जांच का सोमवार को आदेश दिया. अदालत ने यह आदेश इससे संबंधित पीआइएल की सुनवाइ्र करते हुए दिया अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली कमेटी इस मामले की जांच करेंगी. अदालत ने कहा उस आग्रह को ठुकरा दिया कि जांच से पुलिस का मनोबल गिरेगा. अदालत ने कहा कि यह देश रूल आॅफ लाॅ से चलेगा.
सालिसिटर जनरल सुषार मेहता व हरीश साल्वे मामले में सरकार की ओर से पेश हुए थे. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े की पीठ ने की. अदालत ने इस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार से विकास दुबे से जुड़े सभी दस्तावेज भी मांगा है. अदालत ने कई मुकदमे होने पर भी जमानत पर विकास दुबे के बाहर होने पर आश्चर्य प्रकट किया और उसने ऐसा कर दिया. मालूम हो कि विकास दुबे ने दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में उसे गिरफ्तार करने आयी पुलिस टीम पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया था जिसमें आठ पुलिस वाले शहीद हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने उसे उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास गिरफ्तार किया और कानपुर लाते वक्त यूपी एसटीएफ ने उसका रास्ता में एनकाउंटर कर दिया.
अदालत ने कहा कि पूरी व्यवस्था दाव पर है. अदालत ने यह भी कहा कि कानपुर की घटना और हैदराबाद की घटना अलग है. अदलात ने कहा कि यूपी सरकार को कहा कि राज्य सरकार के रूप में आपको शासन बनाए रखने की जिम्मेवारी है.


