रिपब्लिक टीवी के हेड अर्णब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से तीन सप्ताह की राहत दी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टीवी शो में टिप्पणी करने को लेकर विवादों में आए रिपब्लिक टीवी के एडिटर व हेड अर्णब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से तीन सप्ताह की राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जस्टिस डाॅ डीवाइ चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह ने अर्णब गोस्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन सप्ताह के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
Supreme Court, in its interim order, grants 3 weeks of interim protection and no coercive action against the petitioner, Arnab Goswami. He can move an anticipatory bail application in three weeks. pic.twitter.com/sRLfETHnk0
— ANI (@ANI) April 24, 2020
अर्णब गोस्वामी पर देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है और उन पर नफरत भरे बयान देकर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है.
Today I got justice from the Supreme “Court”, today the Court protected my #rights. This is not my victory but the victory of the people of “India”.My supporters win. The victory of the country’s journalists.I will keep exploring Palghar. I am grateful to the Supreme Court. pic.twitter.com/TxSnCj5KTk
— Arnaw Goswami (@ArnawGoswami) April 24, 2020
अर्णब गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कहा सुप्रीम कोर्ट से उन्हें आज न्याय मिला है. उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग व ब्राडकास्ट करने के एक पत्रकार के रूप में मेरे संवैधानिक अधिकार की भी सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा की है. उन्होंने कहा कि देश में डेढ सौ एफआइआर मुझ पर कांग्रेस पार्टी ने दर्ज कराए है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे व मेरे मीडिया नेटवर्क का कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्पीड़न करने पर रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही उन पर मुख्य रूप से मुकदमे दर्ज कराया गया है.
आज सुप्रीम “अदालत” से मुझे न्याय मिला, आज कोर्ट ने मेरे #अधिकारों की रक्षा की।
यह मेरी जीत नही बल्कि “भारत” के लोगों की जीत है। मेरे समर्थकों की जीत है। देश के पत्रकारों की जीत है। #पालघर का पड़ताल करता रहूंगा। भारत की लोग मेरी ताकत है।
सर्वोच्च अदालत का आभारी हूँ। जय हिंद 🇮🇳— Arnaw Goswami (@ArnawGoswami) April 24, 2020
वहीं, महाराष्ट्र सरकार को अर्णब गोस्वामी की सुरक्षा बढाने का भी निर्देश दिया गया है.


