राजनीतिक दल आपराधिक रिकार्ड वाले उम्मीदवारों का ब्यौरा व टिकट देने की वजह बताएं : सुप्रीम कोर्ट

political party Give details of election candidates with criminal record
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को आदेश दिया है कि वे स्वयं आपराधिक रिकार्ड वाले उम्मीदवारों के बारे में जनता को जानकारी दें. अदालत ने कहा कि इस संबंध में ब्यौरा संबंधित दल अपनी वेबसाइट पर लगाएं. अदालत ने कहा कि अगर इस पर अमल नहीं किया गया तो अवमानना की कार्रवाई की जाएगी.
अदालत ने कहा कि उनको टिकट देने की वजह बतानी होगी. न्यायमूर्ति आरएफ नरिमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जीतने की संभावना के अलावा उनकी योग्यता को उचित ठहराने की वजह भी बतानी होगी.
अदालत ने यह फैसला भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय की राजनीति में बढते अपराध व इस पर नियंत्रण के उपाय से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. अदालत ने चुनाव आयोग से कहा है कि इस आदेश का अवमानना करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए.


