पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी, एक शहीद, दो की मौत, तीन घायल, 10 घर क्षतिग्रस्त

 

श्रीनगर : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन शुरू कर दिया है. पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आसपास पर भारी गोलीबारी की जा रही है. एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के अनुसार, पाकिस्तान की गोलीबारी में अबतक दो भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं और 10 लोग जख्मी हुए हैं.

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में हाजीपीर व सिलीकुट में आर्मी पोस्ट एवं गांव पर गोलीबारी की है. भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है.

वहीं, भारतीय सेना के जूनियर कमीशन लेवल का एक अधिकारी शहीद हो गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More