अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटिव, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज, किया यह ट्वीट

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना से ठीक हो गए हैं. उनके पुत्र व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उनके पिता की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अभिषेक ने बताया है कि उनके पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दियाग या है. वे अब घर पर हैं और आराम कर रहे हैं. उन्होंने लोगों द्वारा उनके स्वास्थ्य के लिए की गयी प्रार्थना के लिए धन्यवाद कहा है.

अमिताभ बच्चन ने पिछले महीने अचानक नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उन्होंने बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है. अमिताभ बच्चन की के बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन व पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, जो पहले ही ठीक हो गए.

बच्चन परिवार में सिर्फ जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. अमिताभ बच्चन ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है और कोविड जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे वापस घर आ चुके हैं और क्वारंटीन में रहेंगे. उन्होंने कहा है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा, मां-बाबूजी के आशीर्वाद व अपने प्रशंसकों, मित्रों की प्रार्थना से वे ठीक हो गए हैं. उन्होंने नानावती अस्पताल की शानदार देखभाल के लिए भी धन्यवाद कहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More