#Breaking समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह का निधन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह का निधन हो गया. उनका निधन सिंगापुर में हुआ, जहां उनका इलाज चल रहा था. सालों पहले अमर सिंह ने सिंगापुर में ही अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराया था.


अमर सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों में बिगड़ गया था. वे एक जमाने में समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता थे. वाम दलों द्वारा यूपीए वन सरकार से समर्थन वापस ले लेने के बाद उन्होंने मनमोहन सरकार को समर्थन दिलवाने में अहम भूमिका निभायी थी.

वर्तमान में अमर सिंह राज्यसभा के सदस्य भी थे. हाल के सालों में वे भाजपा के करीब थे.

64 वर्षीय अमर सिंह के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन ने शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने तीन दशक का राजनीतिक जीवन जीवंतता से जिया.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अमर सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि उनके सभी दलों में मित्रता थी. स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More