पेट्रोलियम कीमतों पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, चर्चा की मांग, सदन की कार्यवाही स्थगित

नयी दिल्ली : संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू होने के बाद सोमवार को विपक्षी सांसदों ने उच्च सदन राज्यसभा में पेट्रोलियम कीमतों पर चर्चा की मांग उठायी है। इस कारण राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


आज सुबह राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चर्चा कराने की मांग की। खड़गे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों लगातार बढ रही हैं और पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब जबकि डीजल की कीमत 80 रुपये के करीब पहुंच गयी है। एलपीज की कीमत भी बढ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के सेस से 21 लाख करोड़ रुपये का संग्रह होता है, इसके बावजूद पूरे देश में किसान परेशानी झेल रहे हैं।


कांग्रेस सांसदों ने सदन में मांग की कि राज्यसभा में पेट्रोलियम बढती कीमतों पर चर्चा करायी जाए। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले 11 बजे तक आसन ने स्थगित कर दी। उसके बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिन के एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। उपसभापति हरिवंश ने सदन को स्थगित करने से पहले कहा कि आप सभापति के रूलिंग के बारे में जानते हैं, इसलिए सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकती है।

उधर, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों पर कार्यस्थगन नोटिस दिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More