राहुल गांधी ने पंजाब से शुरू की खेती बचाओ यात्रा, कहा – खाद्य सुरक्षा के ढांचे को ध्वस्त कर रहे हैं मोदी

लुधियाना (Ludhiyana) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra) ने रविवार को पंजाब से खेती बचाओ यात्रा शुरू की. उन्होंने इस दौरान लुधियाना के चाकर में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया. राहुल गांधी ने खेती बचाओ यात्रा के क्रम में जट्टपुरा में भी जनसमूह को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि कोविड के समय तीन कृषि कानून को लागू करने की क्या जरूरत थी. क्या जल्दी थी. प्रधानमंत्री कहते हैं किसानों के लिए कानून बनाये जा रहे हैं, तो उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में खुल कर क्यों नहीं बातचीत की.
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के अन्नदाता मोदी सरकार के काले कानूनों से स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं.
जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया, डीएम और मुख्यमंत्री ने उनको धमकाया। आज हालत ये है कि जो अपराध करता है उसके खिलाफ कुछ नहीं होता और जो मारा जाता है, कुचला जाता है, दबाया जाता है उसके खिलाफ कारवाई होती है : श्री @RahulGandhi #KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/ekCkmbS5WI
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
राहुल गांधी ने कहा कि कहा कि यह मोदी की नहीं अडानी-अंबानी की सरकार है. राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और नरेंद्र मोदी की सरकार के ख्ािलाफ इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन्हें हरा कर दिखाएंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि इनका लक्ष्य एमएसपी और सार्वजनिक खरीद को खत्म करने का है. ये जानते हैं कि जैसे ही एमएसपी खत्म हुई या सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था खत्म हुई तो हिंदुस्तान का किसान खत्म हो जाएगा.
पंजाब के चाकर में ट्रैक्टर रैली का यह दृश्य बता रहा है कि मोदी सरकार के काले-कानूनों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए किसान संकल्पबद्ध हैं। काले-कानूनों के खिलाफ लड़ाई में किसानों की एकता मोदी सरकार को झुकने पर मजबूर करेगी।#KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/8nyFBA8Rq3
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
उन्होंने कहा कि मोदी इस व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि जब तक ये व्यवस्था रहेगी, तब तक उनके मित्र अडानी और अंबानी जैसे लोग हिंदुस्तान के किसानों का पैसा नहीं ले पाएंगे, उनसे उनकी जमीन नहीं छीन पाएंगे.
कांग्रेस नेता ने किसानों से कहा कि ये मामला आपकी जमीन और पैसे का है. जब भी ये चाहते थे, तो किसानों की जमीन छीन लेते थे. हमने इसका विरोध किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे काले कानून को बदला और आपकी जमीन की रक्षा की. मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा रेट आपको दिलवाया.
LIVE: Tractor yatra with Shri @RahulGandhi in Punjab #KhetiBachaoYatra https://t.co/mH4E3Mx1jC
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के अधिकारों के लिए पंजाब की पावन भूमि से संघर्ष का आगाज़ हो चुका है. मोदी सरकार के काले कानून किसान के लिए डेथ वारंट हैं. हम इन डेथ वारंट के खिलाफ कड़ा संघर्ष जारी रखेंगे.
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा के तीन स्तंभ हैं एमएसपी, सरकारी खरीद और मंडी व्यवस्था, मोदी सरकार उसे खत्म करना चाहती है.
आज श्री राहुल गांधी जी ने पंजाब में किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ उठे जन आंदोलन को संबोधित कर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की। हम किसानों के अधिकारों की लड़ाई में किसानों के साथ हैं। इस लड़ाई में भाजपा सरकार को झुकना पड़ेगा।#KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/L5Ly8CwkPZ
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020


