गैंगस्टर विकास दुबे के इनकाउंटर पर उठ रहे हैं कई सवाल, सीने में गोली कैसे लगी. समर्पण किया तो भाग क्यों?

कानुपर : कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी के इनकाउंटर पर कई सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह पूछा जा रहा है कि जब पुलिस ने भागते हुए उसका इनकाउंटर किया तो उसके सीने में गोली कैसे लगी और सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि जब उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक सिक्यूरिटी गार्ड के सामने आत्मसमर्पण किया तो फिर वह भागेगा क्यों. जब उसे उत्तप्रदेश एसटीएफ की टीम का बड़ा काफिला जिसमें 30 से 4.0 पुलिस वाले शामिल थे वह उनकी गिरफत से भागने की कोशिश कैसे करेगा.

उत्तरप्रदेश के चर्चित पूर्व आइएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया है कि भागते हुए सीने पर गोली खाने वाला पहला अपराधी विकास दुबे बना. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अब एक ही व्यक्ति है जो दबे हुए राज खोल सकता है – जय वापजेयी. उन्होंने सीएम से पूछा है कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत कब हो रही है. जय वाजपेयी फिलहाल पुलिस के कब्जे में है और उससे पूछताछ की जा रही है. सूर्य प्रताप सिंह ने सूचना देते हुए लिखा है कि विकास दुबे का गुर्गा जय वाजपेयी को सोमवार को एसटीएफ की कस्टडी से छोड़ दिया जाएगा यह कह कर कि उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला. केस पर फाइनल रिपोर्ट की योजना है. सरकार के बड़े अधिकारी मैनेजमेंट में जुट गए है.


सूर्य प्रताप सिंह अक्सर सवाल उठा कर योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहते हैं. कोरोना संकट पर भी उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछे जिसके बाद उन पर एफआइआर भी हुआ.

उधर, कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठा रहे हैं कि जब उसने इनकाउंटर से बचने के लिए महाकाल मंदिर परिसर में गार्ड के सामने अपना परिचय देकर आत्मसमर्पण किया तो वह भागेगा क्यों. इस मामले में ट्विटर पर फेक इनकाउंटर हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है.

पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने लिखा कि जितना सिंघम सिनेमा ने पुलिस डिपार्टमेंट का नुकसान किया है, उतना बड़े-बड़े माफिया नहीं कर पाए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More