नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात, देखिए ये शानदार वीडियो

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने सभी सम्मानित महिलाओं से खुल कर बात की, उनके अनुभव जाने और उनके सुझाव को सुना.


प्रधानमंत्री से इस आयोजन में मिलने वाली महिलाओं में 103 साल की मान कौर भी थीं. मान कौर को उथलेटिक्स में उल्लेखीय योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया है. उन्हें पुरस्कार प्रदान करने के बाद जब राष्ट्रपति ने हाथ से दौड़ने का इशारा किया था तो वे मंच पर ही दौड़ पड़ीं. वहीं, प्रधानमंत्री से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि वे अपने पुत्र को आशीर्वाद देना चाहती हैं और अपनी सीट पर उठ कर प्रधानमंत्री के पास गयीं और उनके सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया.


प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के मृतप्राय हस्तशिल्प को फिर से जीवित करने वाली अरिफा से भी बात की और उनका पक्ष जाना. प्रधानमंत्री ने पर्वतारोहण करने वाली महिलाओं से भी बात की और उनका पक्ष जाना.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More