नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने नए विवाद को दिया जन्म, कहा – असली अयोध्या भारत में नहीं हमारे यहां है

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को एक नए विवाद को जन्म दे दिया. ओली ने कहा कि असली अयोध्या भारत में नहीं नेपाल में है. नेपाली प्रधानमंत्री के इस बयान पर अभी भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो चुकी है. ओली ने यह भी कहा है कि भगवान श्रीराम नेपाली थे न कि भारतीय.


केपी शर्मा ओली के कार्यकाल में नेपाल ने भारत के साथ अपने रिश्ते खराब किए हैं. शर्मा ने पिछले दिनों अपनी नेपाल की संसद में तीन भारतीय हिस्सों को अपने क्षेत्र में दिखाने वाला नक्शा पास कराया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था.

उसके अलावा नेपाली पुलिस की गोली से बिहार के सीतामढी में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हुई थी. नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के चीन के तरफ झुकाव रखने की बात कही जाती है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More