प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को किया सावधान, कहा – खत्म नहीं हुआ संकट

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम छह बजे देश को कोरोना संक्रमण (Prime Minister Narendra Modi addresses) को लेकर संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा नहीं टला है और लोग लापरवाही नहीं बरतें. उन्होंने कहा कि ऐसा देखने में आया है कि लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, त्यौहारों का मौसम है और लोग खरीदारी व अन्य कार्याें से बाजार जा रहे हैं, लेकिन ऐसे में लापरवाही नहीं बरतें.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक इसकी दवाई नहीं आ जाती है तब तक ढिलाई नहीं बरती जा सकती है. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का टीका नहीं आया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि दो गज की परस्पर दूरी बनाएं रखें और मास्क पहनें.

 

उन्होंने अमेरिका सहित कई विकसित देशों का उदाहरण देकर कहां कि वहां कोरोना का दूसरा दौर लौट कर आया, इसलिए आप खुद को व अपने परिवार को खतरे में न डालें. उन्होंने कहा कि लापरवाही खतरे में डाल सकती है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More