#TheEconomist में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ स्टोरी, कवर पेज पर विवाद शुरू

नयी दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध पत्रिका द इकोनाॅमिस्ट ने अपने नए अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भारत की मौजूदा स्थिति पर स्टोरी की है. इस स्टोरी में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की गयी है और इसके कवज पेज व स्टोरी पर विवाद आरंभ हो गया है. पत्रिका ने संशोधित नागरिकता कानून, सीएए और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजनशिप, एनआरसी को लेकर भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है.
How India’s prime minister and his party are endangering the world’s biggest democracy. Our cover this week https://t.co/hEpK93Al11 pic.twitter.com/4GsdtTGnKe
— The Economist (@TheEconomist) January 23, 2020
पत्रिका के कवर पेज पर कंटीली तारों के बीच भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न कमल है, जिस पर लिखा है असहिष्णु भारत. कैसे मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मुश्किलों में डाल रहे हैं. पत्रिका ने गुरुवार को अपना कवर पेज ट्वीट किया और प्रधानमंत्री पर सबसे बड़े लोकतंत्र में विभाजन का आरोप लगाया है. पत्रिका ने लिखा है कि भारत के 20 करोड़ मुसलमान डरे हुए हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री हिंदू राष्ट्र के निर्माण में जुटे हैं.
पत्रिका ने लिखा है कि संभावित तौर पर धर्म और राष्ट्रीय पहचान के आधार पर कथित विभाजन से फायदा पहुंचा है. पत्रिका ने लिखा है कि अवैध शरणार्थियों की पहचान के लिए नेशनल रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया से 130 करोड़ भारतीय प्रभावित होंगे.


