कोरोना : प्रधानमंत्री मोदी ने प्रणब, प्रतिभा, मनमोहन, देवेगौड़ा, सोनिया, कई दूसरे नेताओं से की बात

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छी पहल करते हुए देश के कई बड़े व प्रमुख नेताओं से बात की. इनमें पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व प्रतिभा पाटिल एवं पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह एव एचडी देवेगौड़ा को फोन किया व उनसे इस महामारी को लेकर बात की. प्रधानमंत्री ने इनके साथ कांग्रेस व यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन किया और उनसे बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने इन नेताओं को कोरोना को लेकर सरकार के प्रयासों की जानकारी दी एवं उनसे आवश्यक परामर्श किया.

इसके साथ ही कई दलों के अध्यक्षों व मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री ने फोन किया और उनसे बात कीं. इनमें टीएमसी चीफ व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीजद अध्यक्ष व ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, टीआरएस चीफ व तेलंगाना की सीएम के चंद्रशेखर राव, डीएमके चीफ एमके स्टालीन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन किया और उनसे कोरोना पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को फोन किया.

पीएम मोदी ने इन नेताओं से सुझाव भी मांगा. मालूम हो कि कोरोना संकट पर आठ अप्रैल को सर्वदलीय बैठक प्रस्तावित है. यह मीटिंग वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए ही होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More