बेलूर मठ से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, सीएए पर क्या बोले

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा का आज दूसरा दिन है. आज सुबह वे बेलूर मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि जनता ने नागरिकता संशोधन कानून को बहुत स्पष्ट रूप से समझा, लेकिन राजनीतिक खेल खेलने वाले जानबूझकर समझने से इनकार कर रहे हैं, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर वे लोगों को गुमराह कर रहे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकता अधिनियम किसी की नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है. उन्होंने कहा कि यह सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट बस उस कानून में सिर्फ एक संशोधन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवा जोश, ऊर्जा ही 21वीं सदी के इस दशक में भारत को बदलने का आधार है. नए भारत का संकल्प, आपके द्वारा ही पूरा किया जाना है. ये युवा सोच ही है जो कहती है कि समस्याओं को टालो नहीं, उनसे टकराओ, उन्हें सुलझाओ.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More