#अयोध्या पर फैसले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया यह बयान

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के कल के अयोध्या मामले पर प्रस्तावित फैसले के मद्देनजर बयान दिया है. उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा है कि अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है. पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस मामले पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से इसे देश रखा था. इस दौरान समाज के सभी वर्गाें की ओर से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश की न्यायपालिका का मान सम्मान सर्वोपति रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए वह स्वागत योग्य हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिल कर सौहार्द बनाए रखना है. उन्होंने कहा है कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वह किसी की हार-जीत नहीं होगा. उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि यह फैसला भारत की शांति, एकता व सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे.

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामला कल के लिए सूचीबद्ध है. न्यूज एजेंसी एएनएन के अनुसार, कल इस मामले में अदालत का फैसला आएगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More