प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत प्रतिनिधियों से कर रह हैं बात

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों से बात की. उन्होंने इस दौरान ई स्वराज पोर्टल भी लांच किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायत राज दिवस गांव तक स्वराज पहुंचाने का हमारे पास एक अवसर होता है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में हमारे संकल्प का महत्व बढ गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी ने हमारे लिए तरह-तरह की मुसीबत पैदा की है, लेकिन इस महामारी में हमें एक नयी शिक्षा, एक नया संदेश भी मिला है. आज इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं हिंदुस्तान के सभी नागरिक चाहे वे गांव में हों या शहर में उनको एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमें सबसे बड़ा सबक दिया है कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा. बिना आत्मनिर्भर बने ऐसे संकटों को झेल पाना भी मुश्किल हो जाएगा. गांव अपने स्तर पर अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए निर्भर बनें, जिला अपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर और देश अपने स्तर पर अपनी आवश्यकता के लिए आत्मनिर्भर बने. बाहर का मुंह हमें नहीं देखना पड़े.
#WATCH PM Modi interacts with Sarpanchs from across the nation via video conferencing https://t.co/K411nnLal4
— ANI (@ANI) April 24, 2020
मजबूत पंचायत आत्मनिर्भर गांवों का आधार हैं. पंचायत की व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, लोकतंत्र उतना मजबूत होगा और विकास का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचेगा.
पीएम ने कहा कि पांच-छह साल पहले सौ गांवों में ब्राड बैंड थे, आज सवा लाख पंचायतों में हैं. उन्होंने कहा कि आज तीन लाख पंचायतों में काॅमन सर्विस सेंटर है. उन्होंने कहा कि सस्ती मोबाइल लोगों को उपलब्ध हुए हैं.
उन्होंने कहा कि इ ग्राम स्वराज पोर्टल के जरिए गांव का कोई भी नागरिक अपनी पंचायत से जुड़ी सारे बातें मोबाइल के माध्यम से जान सकेगा. इससे पारदर्शिता बढेगी. पीएम मोदी ने कहा कि ग्राम स्वराज के माध्यम से आप सबको कितनी बड़ी शक्ति मिलने जा है, इसकी कल्पना कीजिए.
उन्होंने कहा कि गांव में संपत्ति को लेकर क्या स्थिति रहती है यह सब जानते हैं, इसलिए स्वामित्व योजना इसी को ठीक करने का माध्यम है. इसके जरिए गांव की एक-एक संपत्ति की मानिटरिंग की जाएगी और लोगों को उसका एक संपत्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इससे झगड़े खत्म होंगे और संपत्ति का अधिक उपयोग हो सकेगा. गांव में शहरो की तरह ही इस संपत्ति के आधार पर आप लोन ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि छह राज्यों में प्रायोगिक तौर पर इसे आरंभ कर रहे हैं, जिससे कमियां भी सामने आएंगी. फिर जब वे कमियां सामने आ जाएंगी तो उसे ठीक कर पूरे देश में इस योजना को लागू करेंगे.
उन्होंने कहा कि संकट में ही सामर्थ्य का पता चलता है. उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकट ने दिखा दिया है गांव में रहने वाले लोगों ने अपने संस्कारों, परंपराओं की शिक्षा के अद्भुत दर्शन कराए हैं. गांव से जो अपडेट व जानकारियां आ रही हैं, वे बड़े-बड़े विद्वानों के लिए भी प्रेरणा देने वाले हैं.


