कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, हमारी प्रतिक्रिया में एकता व भाईचारा दिखे

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी को लेकर आज कहा कि यह जाति, धर्म, रंग, जाति, पंथ व भाषा की सीमाओं को नहीं देखता है. इसलिए हमारी प्रतिक्रिया और आचरण में एकता व भाईचारे को प्रधानता दी जानी चाहिए. इस परिस्थिति में हम एक साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात ऐसे वक्त में कही है जब कोरोना महामारी को लेकर भी सांप्रदायिक वैमनस्य बढाने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें भी हिंदू-मुसलमान किया जा रहा है.
The next big ideas from India should find global relevance and application. They should have the ability to drive a positive change not merely for India but for the entire humankind: Prime Minister Narendra Modi. #COVID19 https://t.co/X5J3P3oyuJ
— ANI (@ANI) April 19, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही कहा है कि भारत के अगले बड़े विचारों को वैश्विक प्रासंगिकता व उसका अनुप्रयोग मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके पास न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे मानव जाति के लिए सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता होनी चाहिए.


