हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में भूस्खलन, दिल्ली-एनसीआर के नौ पर्यटकों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सांगला घाटी में भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की वजह से रविवार, 25 जुलाई 2021 को दिल्ली-एनसीआर के नौ पर्यटकों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की वजह से एक पुल भी टूट गया है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वह किन्नौर जिले मंे पड़ता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पहाड़ पर से पत्थर गिर रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पत्थर कार व अन्य वाहनों पर गिरने से लोगों की मौतें हुई हैं। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। पर्यटक दिल्ली व चंडीगढ से यहां घूमने आए हुए थे। टेंपो ट्रैवलर एचआर 55 एजी 9003 का ड्राइवर पश्चिम दिल्ली का रहने वाला बताया गया है जिसकी दुर्घटना में मौत हो गयी है।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने किन्नौर के जिला प्रशासन से घटना के लेकर बात की है। प्रशासन के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य में तेज सुधार की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में नौ लोगों की मौत होने व तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जिसमें एक राहगीर है। मरने वाले नौ लोगों में चार महिलाएं बतायी जा रही हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More