क्या फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे राहुल गांधी?

 

नयी दिल्ली: कांग्रेस के अंदर नए अध्यक्ष की सुगबुगाहट पिछले कुछ दिनों से चल रही है. एक बार फिर पार्टी के इस शीर्ष पद की दौड़ में राहुल गांधी सबसे आगे नजर आ रहे हैं. इस बात को आज पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार के बयान से भी बल मिला है. अश्विनी कुमार ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष या कार्यकर्ता के रूप में राहुल गांधी ने अबतक जितनी भी लड़ाई लड़ी है, उसमें उन्होंने हमेशा अपनी विचारधारा लोगों के सामने रखी है. अश्विनी कुमार ने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस पार्टी सर्वसम्मति से उनके नाम पर अध्यक्ष पद के लिए मुहर लगाएगी.


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेवारी ली थी. उसके बाद कांग्रेस ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना. ऐसे में पार्टी को निकट भविष्य में नया अध्यक्ष चुनना है, जिसमें राहुल गांधी ही सबसे आगे नजर आ रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More