#Covid19 PM Modi का एलान पूरे देश में 21 दिन का लाॅकडाउन, घर से कदम बाहर रखना भी मना

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिन में दूसरी बार कोरोना वायरस के खतरे को लेकर देश को संबोधित कर रहे हैं. वे देश को कोरोना से लड़ाई की तैयारी और आवश्यक उपाय व अन्य चीजों की जानकारी दे रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था. आप हर अपडेट के लिए हमसे लाइव जुड़े रहें.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना को खत्म करना है तो इसके लिए सामाजिक दूरी जरूरत है. इसके चेन को तोड़ना ही होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में पूर्ण लाॅकडाउन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि घर से निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. हर गली मुहल्ले, शहर को लाॅकडाउन किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना को खत्म करना है तो इसके लिए सामाजिक दूरी जरूरत है. इसके चेन को तोड़ना ही होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में पूर्ण लाॅकडाउन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि घर से निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. हर गली मुहल्ले, शहर को लाॅकडाउन किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से निबटने के लिए यह कदम जरूरी है. निश्चित रूप से इस लाॅकडाउन की कीमत देश को उठानी होगी. लेकिन, एक एक भारतीय को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें. अभी के हालात को देखते हुए देश में यह लाॅकडाउन 21 दिन का होगा.

उन्होंने कहा कि अगर 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 दिन पीछे चला जाएगा. कई परिवार तबाह हो जाएंगे. इसलिए बाहर निकलना क्या होता है यह 21 दिन के लिए भूल जाएं. 21 दिन के लिए एक ही काम करें कि घर में ही रहें.

उन्होंने कहा कि आज आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है. आपका घर से बाहर निकलने वाला एक कदम कोरोना महामारी को आपके घर में ले आएगा. उन्होंने कहा कि कई बार शुरुआत में करोनो संकमित व्यक्ति पता ही नहीं चलता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों ने कहा है कि किसी व्यक्ति के शरीर में कोरोना का वायरस लगता है तो उसके लक्षण दिखने में कई कई दिन लग जाते हैं. इस दौरान वह कई उन लोगों को संक्रमित कर देता है तो उसके संपर्क में आते हैं. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ का रिसर्च बताता है कि एक व्यक्ति कुछ ही दिनों में सैकड़ों लोगों को इससे संक्रमित कर देता है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को पहले एक लाख तक पहुंचने में 67 लाख लग गए और उसके बाद मात्र 11 दिन में एक लाख नए लोग संक्रमित हो गए. यानी दो लाख हो गए. दो से तीन लाख होने में चार दिन लगे.

उन्होंने कहा कि कोरोना से अमेरिका, इटली, स्पेन के हालात बेकाबू हो गए. यहां सप्ताह भर कई लोग बाहर नहीं निकले. अब ये देश महामारी से बाहर निकलने की ओर बढ रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जान है तो जहान है. उन्होंने कहा कि यह धैर्य व अनुशासन की घड़ी है. उन्होंने कहा कि सही जानकारी देने के लिए मीडिया के लोगों के बारे में सोचिए जो सही जानकारी देने के लिए जान का खतरा उठाए हैं. मेडिकल कर्मी व पुलिस वाले के बारे में सोचिए जो दिन रात आपके लिए ड्यूटी कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मिल कर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि यह घड़ी गरीबों के लिए मुश्किल वक्त लेकर आयी है.

उन्होंने कोरोना से निबटने के लिए 15 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया. उन्होंने कहा कि उनका राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि वे सिर्फ स्वास्थ्य सेवा के लिए ही प्राथमिकता से काम करें.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिना डाॅक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं लें. उन्होंने कहा कि अपना ध्यान रखिए, अपनों का ध्यान रखिए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More