पाकिस्तान ने दिवाली के मौके पर भी किया युद्ध विराम का उल्लंघन, चार जवान शहीद, कई नागरिकों की मौत

 

11 Pakistani soldiers killed in retaliatory firing by Indian Army over ceasefire violations

श्रीनगर : पाकिस्तान ने दिवाली के पर्व की मौके पर भी अपने नापाक हरकतों को जारी रखा. पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर उरी व गुरेज सेक्टर के बीच कई जगह पर युद्ध विराम का उल्लंघ किया, जिसमें चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए और कई नागरिकों की मौत हो गई. पाकिस्तान की इस हिमाकत का जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने उसके 11 सैनिकों को मौत के घात उतार दिया.

भारत ने पाकिस्तान के कई बंकरों व लांच पैड को भी जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त कर दिया और उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया. सेना के प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और दूसरे हथियारों से भी गोलीबारी की. इसके बाद पाकिस्तान के सैन्य बंकरों, विस्फोटकों व आतंकियों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान को इस जवाबी कार्रवाई में व्यापक क्षति हुई है.

पाकिस्तान की ओर से किए गए युद्ध विराम उल्लंघन में कई नागरिक भी मारे गए हैं. हाजी पीर सेक्टर के बालकोट में एक महिला की मौत हो गयी और उरी के कमलकोट सेक्टर में दो नागरिकों की जान चली गयी. हाजी पीर सेक्टर में बीएसएफ के एक जवान भी शहीद हो गए और दूसरे घायल हो गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More