ओडिशा के बाद अब पंजाब ने बढाया लाॅकडाउन पीरियड

चंडीगढ : ओडिशा के बाद अब पंजाब ने कोरोना महामारी को लेकर लाॅकडाउन अवधि बढा दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तय किया है कि राज्य में अब एक मई तक लाॅकडाउन रहेगा. मालूम हो कि कल ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह एलान किया था कि कोरोना को लेकर उनके सूबे में 30 अप्रैल तक लाॅकडाउन रहेगा.


यह भी ध्यान रहे कि विभिन्न राज्य सरकार ने भी केंद्र से इस संबंध में आग्रह किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली जीओएम ने भी लाॅकडाउन बढाने की सिफारिश की है. प्रधानमंत्री इस पर कल मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद ही निर्णय लेंगे.

विभिन्न दलों के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को सलाह दी है कि महामारी को देखते हुए लाॅकडाउन की अवधि बढा दी जाए. देश में कोरोना का प्रसार बढा है और अब यह गांव व देहात तक पहुंच गया है. इसलिए इसके प्रसार का खतरा बना हुआ है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More