फारुक अब्दुल्ला की रिहाई के बाद की पहली तसवीर, क्या बोले यह भी जानिए

श्रीनगर : नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला आज नजरबंदी से रिहा कर दिए गए. उन्हें जम्मू कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में रखा गया था. ऐसा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद किया गया था. नेशनल कान्फ्रेंस ने रिहा होने के बाद कहा कि मैं आज आजाद हूं, अब मैं दिल्ली जाऊंगा और संसद में उपस्थित रहूंगा और आप सभी से बात करूंगा.


फारुक श्रीनगर से सांसद हैं और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. रिहा किए जाने के कुछ समय बाद उनकी एक तसवीर मीडिया में आयी जिसमें वे परिवार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. फारुक अपने घर की छत पर परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए.

फारुक अब्दुल्ला के अलावा दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व उमर अब्दुल्ला भी अभी नजरबंद हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More