अमित शाह ने देश की पहली डिजिटल रैली को किया संबोधित, बिहार चुनाव पर क्या कुछ बोले?

नयी दिल्ली/पटना : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बिहार जन संवाद रैली को संबोधित किया. यह देश की पहली डिजिटल राजनीतिक रैली है, जिसे अमित शाह ने संबोधित किया. साल के आखिरी में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का इसे आगाज माना जा रहा है. हालांकि अमित शाह ने इसे चुनावी रैली संबोधित किए जाने को खारिज किया और कहा कि हम जनसंपर्क के अधिकार को कैसे गंवा दें. उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75 डिजिटल रैली की संकल्पना की है. आज इस खबर के साथ वीडियो लिंक में अमित शाह का पूरा संबोधन सुन सकते हैं. लेकिन, हम आपको उनकी रैली की अहम बातें प्वाइंट में टेक्स्ट कंटेंट के माध्यम से बता रहे हैं.

अमित शाह ने सबसे पहले कोरोना से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद कहा कि इस रैली का चुनाव से कोई संबंध नहीं है. भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है. कोरोना संकट में हम जनसंपर्क के अपने संस्कार को भुला नहीं सकते हैं. मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देता हूं कि उन्होंने 75 वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता से जुड़ने का मौका दिया है.

अमित शाह ने कहा कि जब मैं वर्चुअल रैली के माध्यम से आपसे संवाद कर रहा हूं तब कुछ लोगों ने अभी थाली बजाकर इस रैली का स्वागत किया, मुझे अच्छा लगा कि देर सवेर ही मोदी ही की अपील उन्होंने मानी. उन्होंने कहा कि जो वक्रद्रष्टा लोग इसमें भी राजनीति देखते हैं उन्हें मैं कहता हूं कि किसने उन्हें रोका है, दिल्ली में बैठकर मौज करने की जगह, दिल्ली से लेकर पटना और दरभंगा की जनता को जोड़ने के लिए एक वर्चुअल रैली ही कर लेते.

अमित शाह ने कहा कि यह राजनीतिक दल के गुणगान गाने की रैली नहीं है. यह रैली जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने के लिए है.

आजादी के समय जीडीपी के अंदर पूर्वी भारत का योगदान बहुत ज्यादा होता था, परंतु आजादी के बाद से जिस प्रकार से सरकारें चली उन्होंने पूर्वी भारत के विकास से मुंह मोड़ लिया था और परिणाम यह आया कि पूर्वी भारत पिछड़ता गया. 2014 में मोदी ने कहा था कि भारत का विकास जो अबतक चला उसमें पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के विकास में बहुत बड़ा अंतर है.

नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 72 हजार करोड़ रुपये हर साल डालने की व्यवस्था की.

राहुल गांधी हमेशा कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ करो. 10 साल उनकी सरकार रही थी, तो वो दावा करते हैं कि करीब तीन करोड़ किसानों का 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया.

मैं यह कहना चाहता हूं कि देश का कोई हिस्सा हो जो विकसित है, इसकी नींव में जाएंगे तो बिहार के प्रवासी मजदूर के पसीने की महक आती है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More