कोरोना वायरस के देश में 4067 मामले, 109 की अबतक मौत, 25 हजार तबलीगी व उनके संपर्क के लोग क्वारंटाइन

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस किया. इसमें स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना पाॅजिटिव के 693 नए मामले मिले हैं और अब मरीजों की संख्या 4067 हो गयी है. उन्होंने बताया कि इसमें 1445 तबलीगी जमात के लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुरुष रोगियों का प्रतिशत 76 है, जबकि महिला रोगियों का प्रतिशत 24 है.


लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से मरने वालों की संख्या 109 हो गयी है. कल कोरोना से 30 लोग मारे गए. 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 63 प्रतिशत मौतें हुई हैं. 40 से 60 वर्ष में 30 प्रतिशत और सात प्रतिशत मौत के मामले 40 साल के कम आयुवर्ग के हैं.

वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि 25 हजार तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्काें को क्वारंटाइन किया गया है. हरियाणा के पांच जहां वे गए थे, उन्हें भी सील कर दिया गया है.

h4>आवश्यक वस्तुओं के बारे में दी जानकारी

लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 13 दिनों में भारतीय रेलवे ने 1340 वैगनों के माध्यम से चीनी, 958 वैगनों के माध्यम से नमक और 316 वैगनों-टैंकों के माध्यम से खाद्य तेल का परिवहन किया. उन्होंने बताया कि कोरोना लाकडाउन के दौरान पूरे देश में 16.94 लाख मीट्रिक टन अनाज पहुंचाया गया है. 13 राज्यों में 1.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं और आठ राज्यों में 1.32 लाख मीट्रिक टन चावल बांटा गया है.

वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आइसीएमआर के आर गंगाखेडकर ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए पांच लाख टेस्टिंग किट का आर्डर किया गया है. आठ-नौ अप्रैल को ढाई लाख किट डिलीवर होंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More