लाॅकडाउन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, अब देश को प्लान – 2 बताए सरकार : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस नता राहुल गांधी ने आज लाॅकडाउन पर कहा कि इसको लेकर जो लक्ष्य था वह पूरा नहीं हुआ. बीमारी नियंत्रित नहीं हुआ और यह बढती जा रही है. उन्होंने कहा कि 60 दिन हो गया गया और हमें सरकार से यह स्पष्टता चाहिए कि सरकार आने वाले दिनों में क्या-क्या करेगी. गरीबों, प्रवासी श्रमिकों व छोटे मध्यम कारोबार की कैस रक्षा करेगी. उन्होंने कहा कि दो महीने पहले लाॅकडाउन लागू करते समय प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे. आज 60 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं और रोज मरीजों की संख्या जबरदस्त तेजी से बढ रही है. लाॅकडाउन इस वायरस को हरा नहीं पाया. उन्होंने कहा कि मेरा सीधा सवाल है कि अब आगे क्या योजना है.
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान पहला देश है जो बीमारी के बढते वक्त में लाॅकडाउन को बंद कर रहा है. जापान, कोरिया, जर्मनी, फ्रंास सबने लाॅकडाउन तब बंद किया जब कोरोना बीमारी की संख्या घटनी शुरू हो गयी. राहुल गांधी ने सवाल पूछा है कि जब लाॅकडाउन से बाहर निकलेंगे तो मजदूरों, छोटे कारोबारियों की कैसे मदद करेंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को वे कोई राजनीतिक प्वाइंट स्कोर नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें चिंता है कि जो होना चाहिए वह नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि देश को बताया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि उनका भरोसा टूट गया है. मेरा मानना है कि किसी का भरोसा नहीं टूटना चाहिए. हम अभी भी कार्य कर सकते हैं. गरीबों को मदद कर सकते हैं. उन्होंने 7500 रुपये प्रति माह दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का काम शासन का है और हमारा काम सरकार द्वारा नजरअंदाज कर दिए जाने वाले क्षेत्रों की ओर उनका ध्यान दिलाना है. उन्होंने कहा कि सरकार को आगाह करने के लिए मैं जो काम फरवरी में कर रहा था, वहीं अब कर रहा हूं.
राहुल गांधी ने कहा कि अगर मजदूरों का दर्द बांटना वित्तमंत्री को ड्रामा लगता है तो यह उनके विचार हैं. अगर वे चाहती हैं तो वे अनुमति दें मैं यहां से पैदल उत्तरप्रदेश निकलूंगा और रास्ते में जितना हो सका, लोगों की मदद करूंगा. राहुल गांधी ने कहा कि मजदूरों से बातचीत का मेरा लक्ष्य उनके दिल की भावना को समझना है. उनकी जानकारी से मुझे लाभ मिलता है.


