अर्णब गोस्वामी का रिपब्लिक टीवी पैसे देकर टीआरपी खरीदता है, मुंबई पुलिस का खुलासा, जल्द पूछताछ

मुंबई : मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि रिपब्लिक टीवी पैसे देकर टीआरपी खरीदता है. पुलिस ने इसका खुलासा अपनी जांच के आधार पर किया है. मुंबई पुलिस ने अपने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि दो चैनल के मालिक को टीआरपी स्कैम में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि अब जिन लोगों के नाम आ रहे हैं वे रिपब्लिक टीवी में काम करने वाले लोग हैं.

पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि आगे की जांच में रिपब्लिक टीवी के डायरेक्टर व प्रमोटर को शामिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रिपब्लिक टीवी के डायरेक्टर व प्रमोटर पर शक है. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने अपना जुर्म कबूला है. उन्होंने कहा कि वहां जो फंड रिसीव हुए हैं, विज्ञापन से जो फंड आए हैं उसकी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि टैलीविजन चैनल के खाते की जांच की जाएगी. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि कस्मर को बुलाकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस चैलन को प्रमोट करने के लिए पैसे दिए गए हैं. परमबीर सिंह ने कहा कि रिपब्लिक टीवी के मालिक से पूछताछ की जा सकती है. उन्होंने कहा कि चैनल का छोटा-सा मैनुपुलेशन कई सौ करोड़ में बढ जाता है. उन्होंने कहा कि मैनुपुलेट कर जिन विज्ञापनदाताओं से पैसे लिए गए उनकी जांच की जाएगी और यह पता किया जाएगा कि वे इसमें शामिल थे या फिर इसके शिकार हैं. जिन दो चैनलों के मालिक को गिरफ्तार किया गया है वे महाराष्ट्र के स्थानीय चैनल हैं.

 

दरअसल, टीआरपी मीटर गुप्त ढंग से देश के प्रमुख शहरों में कुछ चुनिंदा घरों पर लगाया जाता है जिससे दर्शकों के टीवी देखने के तरीके का पता चलता है. उससे यह भी पता चलता है कि कौन व्यक्ति किस चैनल को कितना देख रहा है. कितना समय वह टीवी पर गुजार रहा है. देश में इस वक्त ऐसे 44 हजार बाॅक्स घरों पर लगे हुए हैं. पहले इसकी संख्या सात हजार होती थी.

उन्होंने कहा कि कस्मर को बुलाकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस चैलन को प्रमोट करने के लिए पैसे दिए गए हैं. परमबीर सिंह ने कहा कि रिपब्लिक टीवी के मालिक से पूछताछ की जा सकती है. उन्होंने कहा कि चैनल का छोटा-सा मैनुपुलेशन कई सौ करोड़ में बढ जाता है. उन्होंने कहा कि मैनुपुलेट कर जिन विज्ञापनदाताओं से पैसे लिए गए उनकी जांच की जाएगी और यह पता किया जाएगा कि वे इसमें शामिल थे या फिर इसके शिकार हैं. जिन दो चैनलों के मालिक को गिरफ्तार किया गया है वे महाराष्ट्र के स्थानीय चैनल हैं.

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More