#ArnabGoswami मुंबई में रिपब्लिक टीवी के हेड अर्णब गोस्वामी की कार पर हमला, दो शख्स गिरफ्तार

मुंबई : रिपब्लिक टीवी के हेड व एडिटर अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर आज सुबह मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने हमला किया. यह हमला उस वक्त किया गया जब वे अपने स्टूडियो से गाड़ी ड्राइव कर सुबह अपने घर जा रहे थे. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को धारा आइपीसी की धारा 341 व 504 के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी मुंबई के जोन थ्री के डीसीपी ने दी है.


अर्णब गोस्वामी की लगातार गिरफ्तारी की मांग उठ रही है. उन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर न्यूज प्रोग्राम में अभद्र टिप्पणी का आरोप है. कांग्रेसी लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.


उधर, कल छत्तीसगढ के रायपुर में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. यह एफआइआर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव व छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दर्ज करायी है. एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी ने 21 अप्रैल को पालघर में संतों की भीड़ द्वारा की गयी हत्या पर अपने कार्यक्रम पूछता है भारत में डिबेट किया था, जिसमें उन्होंने अपने बयानों से देश की जनता की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More