सुशांत के पिता व परिवार के अन्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं मुंबई

पटना : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चचेरे विधायक भाई नीरज कुमार सिंह बबलू एवं परिवार के अन्य लोग आज पटना से मुंबई जा रहे हैं. वे वहां सुशांत के दाह संस्कार के शामिल होंगे. पहले यह कहा जा रहा था कि सुशांत के पार्थिव शरीर को पटना लाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन आखिरकार परिवार ने मुंबई में ही दाह संस्कार करने का फैसला लिया.
सुशांत के पिता व परिवार के दूसरे सदस्य सुबह आवास से एयरपोर्ट के निकले, जहां से वे मुंबई रवाना होंगे. 34 वर्षीय अभिनेता ने कल मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
सुशांत के विधायक भाई नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि हमलोग मुंबई जा रहे हैं और उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वे हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच की मांग करते हैं.


