#Grid मोदी के बयान बाद आज ग्रिड क्यों बन गया टाॅप ट्रेंड, किसने क्या कहा जानें

 

नयी दिल्ली: प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कोरोना महामारी को लेकर 10 मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक घर की लाइट आॅफ कर बाहर दीये की रोशनी करने या मोबाइल की लाइट जलाकर कोरोना से लड़ाई में एकजुटता दिखाने की देशवासियों से अपील की. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कुछ राज्य सरकारों ने इस पर असहमति जतायी है. महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि अगर सभी लाइन आॅफ कर दी जाएगी तो ग्रिड फेल कर जाएगा. सभी इमरजेंसी सर्विस फेल हो जाएगी और पाॅवर को रीस्टोर करने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना घर की लाइट बुझाए कैंडल व लैंप जलाएं. उन्होंने सरकार से अपनी अपील पर पुनर्विचार का भी आग्रह किया है.

वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर ऐसा करने से कोरोना खत्म हो जाएगा तो प्रधानमंत्री नौ दिन के लिए ग्रिड ही बंद करवा दें. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ऐसा किए जाने से ग्रिड पर असर पड़ सकता है और उन्होंने सही तरीके से इसे मैनेज किए जाने की उम्मीद जतायी है. वहीं, कांग्रेस के एक और नेता शशि थरूर ने भी ऐसी ही चिंता जतायी है. सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी कहा है कि इसके लिए आश्वस्त किया जाए कि ऐसा करने से बिजली ट्रांसमिशन प्रभावित नहीं होगा.

उधर, उर्जा मंत्रालय ने कहा है कि नौ मिनट के लिए लाइट नहीं जलाने से ग्रिड फेल नहीं होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टोटल डिमांड में चार प्रतिशत की ही कमी आएगी और इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गयी हैं कि ग्रिड पर कोई असर नहीं पड़े.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More