अंग्रेजों को जैसा वापस भेजा, वैसे ही नरेंद्र मोदी को वापस नागपुर भेज देंगे : राहुल गांधी

चेन्नई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने आज तिरुनेलवेली में संत जेवियर्स काॅलेज में लोगों को संबोधित किया और वहां के प्रसिद्ध अरुलमिगु मंदिर में पूजा-अर्चना की।
LIVE: Shri @RahulGandhi interacts with College Professors at St. Xavier’s College in Tamil Nadu #TNwithRahulGandhi https://t.co/y5v1Ql5uPo
— Congress (@INCIndia) February 28, 2021
राहुल गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन कहा कि वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इ पलानीसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसलिए सरेंडर कर दिया है, क्योंकि पीएम के पास सीबीआइ, इडी व दूसरे संस्थान हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा होना व सवाल पूछना चाहिए लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके आत्मसमर्पण की एक ही वजह है कि वे भ्रष्ट हैं और प्रधानमंत्री के पास सीबीआइ-इडी व दूसरी एजेंसियां हैं। मालूम हो कि इ पलानीसामी की पार्टी अन्नाद्रमुक मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
तमिलनाडु: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरुनेलवेली के अरुलमिगु नेल्लईप्पर मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/Jr7jbPCfpq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है। लेकिन हम ये पहले भी कर चुके हैं। अंग्रेज नरेंद्र मोदी से बहुत ज़्यादा शक्तिशाली थे। इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया वैसे ही हम नरेंद्र मोदी को नागपुर वापस भेज देंगे: राहुल गांधी https://t.co/Jp4qmTTiJw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है, लेकिन हम यह पहले भी कर चुके हैं। अंग्रेज नरेंद्र मोदी से बहुत अधिक शक्तिशाली थे, इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया, वैसे ही हम नरेंद्र मोदी को नागपुर वापस भेज देंगे।
उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तीकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता है। शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए नहीं सभी के लिए होनी चाहिए। हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों को छात्रवृत्ति देंगे और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढाएंगे


