कोरोना : पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों संग वीसी, अरुणाचल के अधिकारी ने पीएम के हवाले से कर दिया गलत ट्वीट

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन एवं कैबिनेट सचिव राजीव गौबा मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडिया कान्फ्रेंसिंग में अगले कुछ हफ्ते तक लोगों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर राज्यों को फोकस करने को कहा. उन्होंने जरूरी चिकित्सा उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने, दवाओं व चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए कच्चे माल की उपलब्धता पर जोर दिया.
#WATCH Prime Minister Narendra Modi’s message at video conference with Chief Ministers on #COVID19 situation in the country. (Source: PMO) pic.twitter.com/H7ZU80tM1w
— ANI (@ANI) April 2, 2020
स्वास्थ्य सचिव ने भारत में कोरोना पाॅजिटिव के मामलों के बढने के बारे में ताजा जानकारी से सभी को अवगत कराया. निजामुद्दीन मरकज से ऐसे मामलों के प्रसार, वायरस के फैलाव होने से आगे ऐसी स्थिति से निबटने के उपायों पर चर्चा की गयी.
Union Health Secretary apprised dignitaries of rise in cases in India, the spread of cases from #NizamuddinMarkaz, preparations to tackle medical cases arising out of further spread of the virus: Prime Minister’s Office on PM’s meeting with Chief Ministers via video conferencing pic.twitter.com/DTSZzb2lHK
— ANI (@ANI) April 2, 2020
लेकिन, इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का एक ऐसा ट्वीट आया जिस पर विवाद उत्पन्न हो सकता था, लेकिन खुद सीएम खांडू ने समय रहते मामला संभाल लिया. दरअसल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री के बयान के रूप में यह ट्वीट किया गया कि 15 अप्रैल को लाॅकडाउन खत्म हो रहा है, पर इसका यह मतलब नहीं है कि हमलोग सड़क पर निकल कर फ्री होकर घूमें. हमारा कर्तव्य है कि हम इसे धीमा बनाए रखें, लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय है.
इस ट्वीट के तुरंत बाद पेमा खांडू ने बयान दिया कि यह टवीट एक ऐसे अफसर ने किया जो हिंदी में धाराप्रवाह नहीं है. उनका आशय था कि उस अधिकारी को सही बात समझने में दिक्कत हुई. बहरहाल, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से यह मामला शांत हो गया.
Union Health Secretary apprised dignitaries of rise in cases in India, the spread of cases from #NizamuddinMarkaz, preparations to tackle medical cases arising out of further spread of the virus: Prime Minister’s Office on PM’s meeting with Chief Ministers via video conferencing pic.twitter.com/DTSZzb2lHK
— ANI (@ANI) April 2, 2020
उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कल सभी राज्यों के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर चर्चा करेंगे और इससे बचाव के उपाय पर बात करेंगे.
President Ram Nath Kovind & Vice President M Venkaiah Naidu will hold a video-conference from Rashtrapati Bhavan tomorrow with Governors, Lieutenant Governors & Administrators to bolster the efforts at the Central & State levels on #CoronavirusPandemic: President’s Secretariat pic.twitter.com/VLazT8V6rh
— ANI (@ANI) April 2, 2020


