रंजन गोगोई का राज्यसभा के लिए मनोनयन, मोदी सरकार हमले के लिए हथियार बने दिवंगत अरुण जेटली

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया. राष्ट्रपति ने ऐसा केंद्र सरकार की सिफारिश पर किया. इसके बाद सुबह से अरुण जेटली के एक पुराने बयान का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला किया जा रहा है. अरुण जेटली ने एक बार एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि जजों द्वारा पद पर रहते हुए दिए गए फैसले उनके रिटायरमेंट के बाद की नियुक्तियों का आधार बनती हैं. अरुण जेटली ने कहा था कि दो तरह के जज होते हैं एक जो कानून को जानते हैं और दूसरे वे जो कानून मंत्री को जानते हैं.


जेटली ने कहा था कि रिटायरमेंट के बाद की नियुक्तियां इस देश के न्यायपालिका की निष्पक्षता पर असर डाल रही है. उन्होंने कहा कि था कि पद पर रहते हुए जज जो फैसले देते हैं वे उनके रिटायरमेंट के बाद की नियुक्तियों को प्रेरित करते हैं.


अरुण जेटली के भाषण के इस वीडियो या खबर को कई पमुख हस्तियों ने ट्वीट किया है. जिसमें योगेंद्र यादव, कांगे्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, शशि थरूर, कीर्ति आजाद आदि शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More