मिथुन चक्रवर्ती नेक्सलाइट थे, चार बार पार्टी बदले, भाजपा ने उन्हें दी थी धमकी : तृणमूल कांग्रेस

मिथुन चक्रवर्ती ने वीडियो जारी कर बताया, भाजपा में शामिल होने की वजह

कोलकाता : फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगात राय ने कहा है कि भाजपा ने जब मिथुन चक्रवर्ती को इडी के केस की धमकी दी थी तो उन्होंने राज्यसभा की सदस्यात से डर से इस्तीफा दे दिया था और अब वे उस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती की कोई विश्वसनीयता, सम्मान नहीं है और न ही आम लोगों में उनका प्रभाव है। सौगात राय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती आज के स्टार नहीं हैं, वे बीते जमाने के स्टार है। उन्होंने चार बार पार्टी बदली है और वास्तव में वे एक नेक्सलाइट थे। सौगात राय ने कहा कि वे पहले नेक्सलाइट थे, फिर सीपीएम में चले गए, उसके बाद वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और हमारी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।

मालूम हो कि मिथुन चक्रवर्ती रविवार को कोलकाता के परेड बिग्रेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले वे तृणमूल कांग्रेस के सदस्य व राज्यसभा सांसद रहे थे, लेकिन बीच में ही उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा में शामिल होने की वजह बतायी है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं और इस वक्त एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे हैं जो ऐसा कर रहे हैं, इसलिए वे उनसे जुड़े। आप मिथुन चक्रवर्ती का पूरा बयान नीचे ट्विटर लिंक में सुन सकते हैं…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More