#Aurangabad महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ट्रेन से कट कर 14 प्रवासी मजदूरों की मौत

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में माल गाड़ी से कटकर 14 मजदूरों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार तड़के करमाड पुलिस थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मजदूर रेलवे लाइन से ही पैदल जा रहे थे और थक कर पटरी पर ही सो गए थे. जिससे माल गाड़ी उनको रौंदते हुए निकल गयी.


नींद में होने की वजह से किसी को यह अहसास भी नहीं हो पाया कि कोई ट्रेन आ रही है. घटना के बाद मौके पर पुलिस व आरपीएफ जवान पहुंचे हैं. बदनापुर व करमाड के बीच हुए इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे.


ये मजदूर गांव जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल ही जा रहे थे. रात होने पर इन्होंने सटाना शिवार इलाके में रेल पटरी पर ही बिस्तर लगा लिया और सो गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More