एमआइएम के विधायक ने डाॅक्टर से की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

AIMIM MLA Mufti Mohammad Ismail

मुंबई : कोरोना को लेकर एक ओर देश में जहां हंगामा मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव अस्पताल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के एक विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल के समर्थक डाॅक्टरों से गाली गलौच करते दिख रहे हैं. विधायक का आरोप है कि डाॅक्टर दो मरीजों के डिस्चार्ज करने से मना कर रहे थे इसलिए विवाद हुआ. मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है.


विधायक के इस कृत्य के बाद डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. यह मामला कल का है. विधायक अपने 20-25 समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे थे और डाॅक्टर व अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. विधायक पक्ष का यह कहना है कि डाॅक्टर एमएलए का फोन नहीं उठा रहे थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More