महाराष्ट्र में 48 घंटे में कोविड अस्पताल में दूसरा बड़ा हादसा, पालघर में 13 मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में 48 घंटे के अंदर कोविड अस्पताल में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। इस बार पालघर जिले में एक कोविड अस्पताल में हुए हादसे में 13 मरीजों की मौत हो गयी। पालघर जिले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से शुक्रवार को 13 मरीजों की मौत हो गयी। जबकि दो दिन पहले नासिक के एक कोविड अस्पताल में आॅक्सीजन लीकेज की वजह से तड़प-तड़प कर 22 लोगों की जान चली गयी थी।

पालघर के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के एक अधिकारी डाॅ दिलीप शाह ने बताया कि रात तीन बजे एसी में से अचानक आग नीचे गिरी। आइसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गयी। गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 21 मरीजों जिसमें कुछ गंभीर स्थिति में हैं, उन्हें अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की जांच का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More