मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी ने पत्नी को पटक कर पीटा, वीडियो वायरल, देखिए

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे अपनी पत्नी को पीछे से गर्दन के बल पर पटक कर पीटते दिख रहे हैं. इस वीडियो को मध्यप्रदेश के गृह मंत्री सहित विभिन्न लोगों को भेज कर कार्रवाई की मांग की गयी है. वीडियो को खुद स्पेशल डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा ने गृहमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा और अपनी मां के खिलाफ हिंसक कार्रवाई के लिए पिता पर कार्रवाई की मांग. इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने शर्मा को पद से हटा दिया है. शर्मा ने अपना जुर्म कबूला है और कहा है कि वायरल वीडियो में वही हैं.

स्पेशल डीजीपी की इस हरकत पर उनके स्टाफ उनकी पत्नी को छुड़़ाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. साथ ही एक युवक भी है जो दोनों को अलग करने का प्रयास कर रहा है. महिला भी चिल्लाती दिख रही है. परिवार का एक पालतू कुत्ता वीडियो में इस हिंसक वारदात से परेशान दिख रहा है और इधर-उधर दौड़ रहा है.

यह वीडियो 27 सितंबर का है. इस वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है पुरुषोत्तम शर्मा जब वे एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए. इसका उनकी पत्नी ने विरोध किया जिसके बाद वे हिंसक हो गए.

इससे पहले पुरुषोत्तम शर्मा हनीट्रैप मामले को लेकर चर्चा में आए थे. पत्नी को उनके द्वारा पीटने का वीडियो कई पत्रकारों ने भी ट्वीट व रिट्वीट किया और उनकी इस हरकत की निंदा की.

प

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More