#Lucknow लखनऊ में कोर्ट में बमबाजी, एक वकील के चेंबर पर फेंका गया बम, तीन घायल

Explosion at Lucknow court, 2 lawyers injured, 3 bombs recovered

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में अजीब वाकया हुआ है. चैक-चैराहों पर बम फेके जाने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन यहां कोर्ट कचहरी में बम चला है. एक वकील के चेंबर पर बम फेंका गया है. आज वकील संजीव लोधी के चेंबर पर बम फेंका गया और उन्होंने इसके लिए एक अन्य वकील जीतू यादव को दोषी करार दिया. उनके आरोपों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. यह मामला वजीरगंज कोर्ट का है.

बम फेके जाने से तीन वकील घायल हो गए हैं. कोर्ट परिसर में तीन जिंदा बम भी मिले हैं. पुलिस विभिन्न पक्षों से पूछताछ कर रही है. यहां वकीलों के संगठन का चुनाव होना है और ऐसे में इस बमबाजी को आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है.

पीड़ित वकील ने कहा कि जब यहां सुरक्षा व्यवस्था है तो बम-असलहे लेकर कैसे अज्ञात लड़के घुस गए और मुझ पर हमला किया. उन्होंने कहा कि क्या यहां औपचारिकता के लिए सुरक्षा व्यवस्था है. उन्होंने कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बिना इस तरह की घटनाएं होती रहेंगे और वकील मारे जाते रहेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More