सुशांत मामले में फर्जी ट्वीट सरकुलेट करने को लेकर आजतक न्यूज चैनल पर एक लाख जुर्माना

नयी दिल्ली : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गलत ट्वीट को सरकुलेट करने के आरोप में आजतक न्यूज चैनल पर इलेक्टाॅनिक मीडिया की रेगुलेटरी आथरिटी – NSBA (News Standard Broadcasting Authority) ने दोषी मानते हुए चैनल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा : NSBA ने अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित नकली ट्वीट प्रसारित करने के लिए आजतक को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.
👁🗨NSBA Imposes a fine of Rs One Lakh to @aajtak for telecasting fake tweets relating to actor late Sushant Singh Rajput.
Posted by Dr. Subramanian Swamy on Thursday, October 8, 2020
इसके अलावा NSBA ने कई न्यूज चैनलों को कड़ी हिदायत दी. एबीपी और न्यूज नेशन को चेतावनी दी गयी. NSBA ने सनसनीखेज कवरेज पर नाराजगी प्रकट की और उसे अनुचित बताया. एनएसबीए ने इसे असंवेदनशील, शर्मनाक और घिनौना कहा. एनबीसीसी ने ऐसे कवरेज को अव्यावसायिक व सनसनीखेज करार दिया.
.
कुछ न्यूज चैनलों ने इस मामले में बिना शर्त माफी मांगी. जी टीवी, न्यूज 24 और इंडिया न्यूज ने बिना शर्त माफी मांगी. वहीं संस्था का सदस्य नहीं होने के कारण अर्णब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक पर कार्रवाई नहीं हुई.


