केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी कोरोना वायरस का मामला सामने आया

पटना: कोरोना वायरस ने पूरे चीन को तबाह कर रखा है। चीन में अबतक 80 लोगों के मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों में भी यह दस्तक दे रहा है। भारत में भी कुछ संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान के जयपुर में भी एक संदिग्ध मामला सामने आया है। वहीँ दूसरी ओर बिहार के छपरा जिले में चीन से लौटी छात्रा एकता के भी हालात संदिग्ध पाए गए हैं।
दरअसल, छात्रा चीन में मेडिकल में पीएचडी कर रही थी। लड़की में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की वजह से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहाँ पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार ने कहा कि खराब तबियत के कारण लड़की को आइसोलेटेड वार्ड में भारती किया गया है।
वहीँ पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट विमल करक ने बताया कि यहाँ भर्ती होने के बाद छात्रा के खून का सैंपल पुणे भेजा जायेगा। वहाँ से रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार उसका इलाज किया जाएगा। हालाँकि एकता ने वायरस की चपेट में आने की बात को नकारते हुए कहा कि उसे कुछ नहीं हुआ है। वह स्वस्थ है।


