जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, नौ घर क्षतिग्रस्त, अबतक 7 शव बरामद, 31 लापता

श्रीनगर : मानसून के महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्राकृतिक आपदा की खबरें लगातार आ रही हैं। अब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना घटी है। किश्तवाड़ा के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा है कि बादल फटने से आठ से नौ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने छह शव को बरामद करने की बात कही है।

एडीसी किश्तवाड़ किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि बादल फटने की घटना से अबतक 7 शव बरामद किया गया है। वहीं, 31 लोग अब भी लापता हैं। हादसा किश्तवाड़ के होंजर गांव में हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य में सेना भी शामिल हुई है। पुलिस के साथ भारतीय वायुसेना के जवान राहत कार्य में लगे हैं।


वहीं, जम्मू रिजन के आइजी ने कहा है कि किश्तवाड़ मंे बादल फटने की घटना के बाद पांच और लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा है कि अबतक 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र किश्तवाड़ व कारगिल में बादल फटने की घटना की निगरानी कर रहा है, प्रभावित लोगों को सभी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

चिनाब नदी में जलस्तर बढा

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि चिनाब नदी का जलस्तर बढ गया है। डोडा में जलस्तर में वृद्धि हुई है। सामान्य जलस्तर से उपर नदी बह रही है। लोगों को नदी के तट व अन्य जल स्रोतों के निकट जाने से मना किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More