एनआइए ने ट्रेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 40 से अधिक ठिकानों पर मारा छापा

Tश्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने रविवार को जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर पर छापा मारा। एनआइए ने यह छापामारी ट्रेरर फंडिग मामले में की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जमात-ए-इस्लामी के 40 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा।

एनआइए ने किश्तवाड़, अनंतनाग, राजौरी, रामबन, डोडा, बडगाम, शोपियां सहित कई दूसरी जगहों पर छापा मारा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जमात-ए-इस्लामी के सदस्य गुल मोहम्मद वार के आवास पर भी छापा मारा।

मालूम हो कि इससे पहले 10 जुलाई को एनआइए ने ट्रेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर सरकार के 11 कर्मचारियों को आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाउद्दीन के दो बेटे भी शामिल हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। अदालत ने आपराधिक साजिश रचने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और यूएपीए के प्रावधानों के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था।


अदालत के आदेश में कहा गया था कि आतंकवादी संगठन ने एक फ्रंटल संगठन जम्मू कश्मीर प्रभाविता राहत ट्रस्ट बनाया था। इसका उद्देेश्य आतंकवादी गतिविधियों के लिए सेल्फ फाइनेंस करना था।

एनआइए जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाने को लेकर पाकिस्तान से धन लेने के मामले में सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More