जम्मू कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षा बलों ने ढेर किया तीन आतंकी, एक पाकिस्तानी कमांडर शामिल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी सहित कुल तीन आतंकी मारे गए। इनकाउंटर में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कमांडर ऐजाज उर्फ अबू हुरैरा मारा गया। उसके साथ दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी कश्मीर पुलिस के आइजी ने दी है।


कश्मीर जोन पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन अभी जारी है और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।


उधर, बीएसएफ ने कहा है कि 13-14 जुलाई की दरमियानी रात को अरनिया सेक्टर में सैनिकों ने एक चमकती लालबत्ती देखी। मौके पर तैनात सैनिकों ने अपनी ओर से लाल बत्ती की ओर गोलीबारी की, जिसके कारण वह वापस लौट गया। इलाके की तलाशी ली जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक कुछ नहीं मिला।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More