जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों की गुरुवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक इस इनकाउंट में दो आतंकवादी मारे गए हैं।


कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या बढ कर दो हो चुकी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के ट्वीट के अनुसार, अनंतनाग के बिजबेहरा के कांडीपोरा इलाके में आतंकवादियों से यह मुठभेड़ बुधवार को ही शुरू हुई थी और आज दूसरे दिन भी यह जारी है। सुरक्षा बल दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सर्च अभियान भी चला रही है।

मारे गए आतंकवादियों व संगठन की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More