कंगना राणावत के ड्रग्स लेने के मामले की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार, गृहमंत्री ने किया ऐलान

मुंबई : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में फंसने के बाद अब कंगना राणावत के ड्रग्स लेने की मामले की भी जांच करायी जाएगी. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अभिनेत्री कंगना राणावत के ड्रग्स लेने की जांच कराएगी. कंगना के खिलाफ इस जांच के लिए शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के एक इंटरव्यू को आधारा बनाया गया है.
As per request submitted by MLAs Sunil Prabhu & Pratap Sarnaik, I answered in Assembly & said that Kangana Ranaut had relations with Adhyayan Suman, who in an interview said she takes drugs & also forced him to. Mumbai Police will look into details of this: Maharashtra Home Min pic.twitter.com/4ztVcqtP71
— ANI (@ANI) September 8, 2020
अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कंगना पर कोई आरोप लगाए थे. अध्ययन व कंगना पहले रिलेशन में रह चुके हैं. अध्ययन ने कहा था कि कंगना उसे पीटती थी और पार्टी में उसने जोर से उसे थप्पड़ मार दिया तो वह रोने लगा था. अध्ययन ने यह भी कहा था कि कंगना ने उसका फोन दीवार पर पटक दिया था और उस पर सैंडल फेंका था. अध्ययन के आरोप के अनुसार, उनका कैरियर आगे बढाने के लिए कंगना ने घर पर पूजा करवायी और कुछ सामान श्मशान पर फेंकवाया.
#WATCH I won’t say anything on it right now: Kangana Ranaut on being asked about Shiv Sena leader Sanjay Raut’s comments against her pic.twitter.com/Ei49V065Pz
— ANI (@ANI) September 8, 2020
कंगना राणावत इन दिनों महाराष्ट्र सरकार से बयानों की लड़ाई लड़ रही हैं. उनकी मीडिया के माध्यम से शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से तीखी नोंक-झोंक हुई जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुंबई क्या पीओके है कि वे वहां नहीं जा सकती है. कंगना ने कहा है कि वे नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेगी. उधर, संजय राउत ने कंगना राणावत को हरामखोर लड़की करार दिया है और कहा है कि उन्होंने शिवाजी महाराज का अपमान किया है.
I am more than happy to oblige Mumbai Police & Home Minister Anil Deshmukh. Please do my drug tests, investigate my call records if you find any links to drug peddlers ever I will accept my mistake and leave Mumbai forever, looking forward to meeting you: Kangana Ranaut https://t.co/yhv6aF3UEo pic.twitter.com/pM0WTOSFV5
— ANI (@ANI) September 8, 2020
कंगना सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार ड्रग्स कनेक्शन की बात कहती रही है और मूवी माफिया, नेेपोटिज्म, ग्रुपिज्म करने वालों को घेरती रही है. उधर, कंगना का खुला समर्थन भाजपा कर रही है. केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है. उनका गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सरकार भी उनकी मदद के लिए आगे आयी है.


