कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन ने दी राहत भरी जानकारी

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन ने कहा है कि पिछले 14 दिनों में कोरोना के दोगुने होने की दर 8.7 है, जबकि पिछले सात दिनों में 10.2 दिन और पिछले तीन दिनों में यह लगभग 10.9 दिन है. उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में 80 जिलों में और पिछले 14 दिनों में 47 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है, जबकि 39 जिलों में पिछले 21 दिनों और 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य मंत्री ने ये बातें आटोनोमस इंस्टीट्यूट आॅफ डिपार्टमेंट आॅफ बायोटेक्नोलाॅजी के साथ वीडियो कान्फ्रेंंिसंग के दौरान कही.

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन आज विभिन्न पक्षों के साथ कोरोना को लेकर अलग-अलग वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से दिल्ली में कोविद19 की वर्तमान स्थिति की निगरानी की समीक्षा की.

डाॅ हर्षवर्द्धन ने आज बताया कि 80 जिलों में पिछले सात दिनों से एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है. जबकि 39 जिलों में 21 दिन से एक भी कोरोना केस नहीं आया है. वहीं, 17 जिलों में 28 दिनों से एक भी मामला नहीं आया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More