भारत पर जितना हक मेरा-आपका उतना ही पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का : अमित शाह

जबलपुर : भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पर जितना हक हमारा, आपका है उतना ही पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध एवं ईसाई शरणार्थियों का है. उन्होंने राहुल गांधी एवं ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वे यह साबित कर दें कि किसी भी तरह नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छिनने का कानून है. उन्होंने कहा कि इस कानून में कहीं भी नागरिकता छिनने का जिक्र नहीं है, यह नागरिकता देने का कानून है.

अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जबलपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज विवेकानंद जयंती है, विवेकानंद जी को 39 साल की कम आयु और अनेक रोगों से घिरा हुआ ईश्वर ने शरीर दिया, मगर मनोबल हिमालय जैसा था, उन्होंने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति का परिचय कराया.

अमित शाह ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया. बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी एवं ईसाई को भारत आना था, मगर समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वह वहीं रह गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More