भारत और चीन के बीच ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति नहीं है : एसएल नरसिम्हन

नयी दिल्ली : भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य और समाकलीन चीन अध्ययन केंद्र के डीजी एसएल नरसिम्हन ने कहा है कि पहले भी भारत और चीन के बीच इस तरह के फेस आफ हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति नहीं है. इसे बढाचढा कर बोलने की जगह इंडियन आर्मी को अपना काम जमीन पर प्रोफेशनल तरीके से करने दें.

उन्होंने कहा कि लोकल कमांडर्स, हालर लेवल मिलिट्री कमांडर्स और राजनयिकों के बीच रोजाना बातचीत जारी है. हायर लेवल मिलिट्री कमांडर्स की मीटिंग दो बार 22 व 23 को हुई है. उम्मीद है कि आगे और भी मीटिंग्स होंगी. इस मीटिंग्स के जरिए मसला सुलझाया जा सकता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More